कांडी : लोक आस्था के महापर्व छठ का सतबहिनी झरना तीर्थ में सामुहिक आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में निराहार व्रतियों ने छठी मइया व भगवान भास्कर का गीत गाते छोटे बड़े वाहनों पर सवार होकर व पैदल चलकर सतबहिनी तक की यात्रा की। कई व्रतियों को साष्टांग दंडवत करते आते देखा गया। इधर झरना घाटी में स्नान कर संध्या में दो, पांच व सात सुपला तथा ढकनी में अगरौटा, फल, फूल व धूप दीप के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं सभी व्रतियों ने भगवान सूर्य के साथ साथ सतबहिनी भगवती, महाकाली, महालक्ष्मी, बजरंग बली, भगवान शिव, साक्षी गणेश, भैरवनाथ व नंदी महाराज के मंदिरों में भी पूजा अर्चना की। इधर छठ घाट पर व्रतियों ने रात्रि जागरण किया। इस दौरान जगमग करती रौशनी व गुंजते छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। मौके पर मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटनस्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह, उप सचिव सुदर्शन तिवारी, नवल किशोर तिवारी, प्रमोद उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, गोपी सिंह, पारस सिंह, नूर आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।
सैकड़ों व्रतियों ने सतबहिनी झरना तीर्थ में किया महाव्रत का अनुष्ठान, संध्या में अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दे किया रात्रि जागरण
प्रकाशित तिथि -
March 23, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment