रमना:- थाना क्षेत्र के सिद्धि गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही मुन्ना गुप्ता के पुत्र राहुल गुप्ता पर अपनी 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आवेदन में उसने लिखा है कि बुधवार को सुबह 8 बजे वह गांव में मजदूरी करने गया था तथा उसकी पत्नी खेत मे बकरी चराने गई थी। इस बीच घर मे अकेली लड़की को पाकर राहुल ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। लड़की की चीख-पुकार सुन जब आस -पास के लोग वहां पहुँचे तो राहुल भाग खड़ा हुआ।पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला
प्रकाशित तिथि -
March 23, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Nagar News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment