गढ़वा: जिला मुख्यालय के सोनपुरवा चैक स्थित बजरंग संघ के तत्वावधान में विशाल एवं भव्य गदा जुलूस निकाला गया। मालूम हो कि बजरंग संघ बीते छह वर्षों से सोनपुरवा चैक स्थित बजरंगबली मन्दिर प्रांगण में भंडारा एवं अखाड़ा का आयोजन करता आ रहा है।
जुलूस पहले श्रीरामलला मन्दिर पहुँचा। वहां भगवान के दरबार में पूजा अर्चना के बाद जुलूस को स्टेशन रोड में घुमाया गया। जुलूस वहां से गढ़वा मेन रोड होते हुए रंका मोड़ पर पहुंचा। वहां धार्मिक प्रदर्शन के बाद जुलूस को पुनः सोनपुरवा के बजरंगबली मन्दिर तक वापस लाया गया। जुलूस में सचिव प्रीतम गोंड, ओंकार गोंड, उपाध्यक्ष जुगु सिंह, गोविंद गोंड, जीतू विश्वकर्मा, सुभम विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment