गढ़वा: नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्ष पद पर राजद के सिम्बल से चुनाव लड़ रही मणिका नारायण ने सिम्बल एलाॅट होने के साथ अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के क्रम में मणिका अपने समर्थकों के साथ बुधवार को वार्ड 12 के शिवपुरी मुहल्ला पहंुची। यहां पर उन्होने घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया तथा अपने चुनाव चिन्ह लालटेन छाप पर वोट देकर अपार मतों से विजय बनाने की अपील की। इस दौरान मणिक ने भरोसा दिलाया कि वे चुनाव जितने के बाद इस मुहल्ले की जल जमाव व नाली की समस्या को प्राथमिकता के आधार दुर करेंगी। प्रचार अभियान के दौरान राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभु चन्द्रवंशी अमलेन्दु नारायण उर्फ छोटू केशरी तथा उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शमीम अंसारी भी मौजुद थे।
वार्ड 12 में राजद प्रत्याशी मणिका ने चलाया जनसम्पर्क अभियान, कहा चुनाव जितने के बाद दुर करुंगी जल जमाव व नाली की समस्या
प्रकाशित तिथि -
March 28, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment