दो बच्चों ने खायी गलती से पुरानी दवा, हालत गंभीर सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

गढ़वा: भवनाथपुर के सिन्दुरिया गांव में पांच व छह वर्षीय बच्चों ने गलती से अनजान दवा खा ली जिससे उसकी हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में बताया गया कि शमीम अंसारी का पुत्र पांच वर्षीय काजीर व छह वर्षीय नाजीर खेल के क्रम में घर में रखा अनजान पुरानी दवा खा ली जिससे देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गयी। तत्काल उसे स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया जहां से उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment