कांडी के खुटहेरिया में पुआल में लगी आग, पांच हजार का नुकसान

कान्डी: थाना क्षेत्र के खुटहेरिया गांव निवासी रामाशिष चन्द्रवंशी व कुण्डल प्रसाद गुप्ता के खलिहान में रखे पुआल आग से जल गया। आग कैसे लगी कारणो का पता नही चल सका है। घटना गुरुवार देर शाम की है। इस आगजनी में लगभग पांच हजार की संपति के नुकशान का अनुमान है। ग्रामीणो ने डिजल पम्प चालु कर आग बुझाने में कामयाब हुए। अगर ग्रामिण तत्परता नही दिखाते तो अगल बगल रखे पुआल मे भी आग पकड़ लेता।

No comments:

Post a Comment