गढ़वा: भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन श्रीरामलला मन्दिर का अवलोकन किया। उन्होने 4500 स्क्वायर फीट में बन रहे भव्य मंदिर का अवलोकन किया। साथ ही विधायक भानू ने इसके लिए 20 क्विंटल छड़ देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि यह मंदिर गढ़वा का प्रमुख दर्शनीय केंद्र बनेगा। इसके लिए वह सरकारी एवं प्रशासनिक स्तर पर सहयोग का प्रयास करेंगे। पर्यटन समिति के सदस्य होने के नाते वह पर्यटन विभाग से सहयोग कराएंगे।

No comments:
Post a Comment