आज नगर परिषद गढ़वा के वार्ड नंबर 11 वार्ड नंबर 12 वार्ड नंबर 15 वार्ड नंबर 14ये चारों वार्ड मिलाकर पुराना आईटीआई चिनिया रोड से लेकर पुराना चिर खाना होते हुए भाया दानरो नदी विनय तिवारी के घर से नंदकिशोर सिंह के घर होते हुए भाई टी खान और बैजनाथ साव के घर तक तथा ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव जी के घर तक आर सी सी नाला का निर्माण का शिलान्यास आज नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केसरी उपाध्यक्ष मीरा पांडे ने विशेष पूजा अर्चना कर इसका शिलान्यास किया। इस योजना के चयन से पूरे चिनिया रोड में जो वर्षों से यहां की जनता की मांग थी क्योंकि यह प्रत्येक बरसात में ये चारों वार्ड जल मग्न हो जाता था पूरी तरह से वार्ड नंबर 11 12 13 14 15 पानी से डूब क्षेत्र घोषित हो जाता था जनता की मांग पर अपने पहले के कार्यकाल एवं अभी दोबारा कार्यकाल में भी और उपाध्यक्ष मीरा पांडे ने इसे बोर्ड में स्वीकृति प्रदान करते हुए नगर परिषद से ₹9200000 की राशि से नाला का निर्माण कराने का संकल्प लिया। अब किसी के घर के आगे पानी नहीं लगेगा ।इसका काम 6 महीना के अंदर में बनाने की प्रक्रिया पूर्ण होगी ।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के गढ़वा जिला के उपाध्यक्ष बिना पाठक ने कहा कि नगर परिषद गढ़वा प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य जोरों पर कर रही है इस मौके पर पूर्व प्रदेश के युवा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विनय चौबे ने कहा कि नगर परिषद गढ़वा अभी का जो कार्य काल है इसमे कार्य देखने को मिल रहा है इस मौके पर सभी वार्ड पार्षद में आलोक रंजन अनिता देवी सत्यवती देवी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय चौबे ,बबलू दुबे, मनोज पाठक ,सरजू गुप्ता, रामनरेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी अजित कमलापुरी ,अखिलेश तिवारी,जितेंद्र सिन्हा, नान्हू तिवारी,सिटी प्रबन्धक नजीबुल्ला अंसारी, जेई विनय कुमार,राहुल तिवारी,दुदुन तिवारी,वार्ड के अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment