बंशीधर नगर:- स्थानीय गोसाई बाग की स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में शिवलिंग तथा चरण पादुका स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर सर्वेश्वरी समूह आश्रम के अनुयायो द्वारा पूजन आरती किया गया। आश्रम के अनुयायियों द्वारा सफलयोनि का सामूहिक पाठ किया गया। इस मौके पर उपस्थित आश्रम के लोगों द्वारा 12 घंटे का अखंड कीर्तन के साथ साथ महाप्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर उपस्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम के उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ने बताया कि मानव मात्र के कल्याण योजना आश्रम द्वारा चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जनकल्याणकारी योजना चलाई जाती है जिसमें नशाखोरी समाप्त करने, दहेज प्रथा रोकने ,छुआछूत की भावना को समाप्त करने सहित कोई योजना चलाई जाती है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आश्रम परिवार द्वारा श्रमदान कर सफाई अभियान भी चलाया गया। मौके पर आनंद जयसवाल ,सुशील कुमार ,मनोज प्रताप देव, कुलदीप यादव ,प्रशांत सहाय, मिथिलेश कुमार सिंहा ,अनूप कुमार श्रीवास्तव ,प्रमोद सिंहा ,संजीव कुमार सिन्हा, नागेंद्र कुमार, सरवन कुमार, रंजन कुमार छोटु ,राजेंद्र यादव, पारसनाथ सिन्हा, मिर्जा श्रीवास्तव ,सविता वर्मा, श्रीकांत सिन्हा, प्रभात रंजन सहाय ,जय सिंह दास सहित काफी संख्या में आश्रम के श्रद्धालु उपस्थित थे।
:- ------ स्थानीय गोसाई बाग की स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में शिवलिंग तथा चरण पादुका स्थापना दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान में 50 लोगों ने अपना रक्तदान किया। जिन्होंने रक्तदान किया उनमें वार्ड पार्षद रंजन कुमार छोटु ,दीक्षा सिन्हा ,शालिनी सिन्हा ,राजीव प्रताप देव ,देवराज कुमार ,उदय कुमार सिंहा ,अजीत कुमार केसरी, नागेंद्र राम ,राजकुमार ,दिव्या सिन्हा ,जितेंद्र राम ,कुलदीप यादव, विकास प्रताप देव ,राजीव रंजन कुमार ,अनूप कुमार श्रीवास्तव, मनोज प्रताप देव ,नवनीत कुमार, राकेश दास ,मनोज प्रताप देव , विपिन बिहारी सिंह सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। इस मौके पर ब्लड बैंक के चिकित्सक राम विनोद कुमार, सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव सहित काफी संख्या में उपस्थित लोगोंं ने रक्तदान करने वालेे को हौसला अफजाई किया।
शिवलिंग तथा चरण पादुका स्थापना दिवस मनाया गया
प्रकाशित तिथि -
March 04, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment