कांडी:प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना कार्यक्रम योजना के शुभारंभ रविवार को किया गया। उपायुक्त गढ़वा जिला राजस्व शाखा के आदेशानुसार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गुलाम समदानी व अंचल पदाधिकारी मो0असलम ने शुभारंभ किया ।इस अवसर पर प्रखंड के सैकड़ों किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किसानों के नाम गोरखपुर से सीधा प्रसारण को ऑन लाईन देखा व सुना ।इस अवसर पर प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों के लिये किये जा रहे कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा का ताली बजाकर स्वागत करते देखे गए । किसान भोला मेहता ,डोमन मेहता,सतेंद्र सिंह,दिनेश प्रसाद मेहता ,कैलाश मेहता,लाल जी सिंह,शम्भू कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा की सरकार किसानो के लिए अच्छा काम कर रही है ।प्रधानमंत्री की यह घोषणा की हमारी सरकार किसानों के लिए बीज से बाजार तक व खेत से खलिहान तक की चिंता कर रही है ।हमारे देश के किसान कभी किसी का कर्जदार नही होगा ।हमारी सरकार देश के कई मंडियों को एक दूसरे से सीधा जोड़ने का काम कर रही है।पशुपालन व मछली पालन के लिए तो किसानों के लिए सरकार अपनी खजाने का मुंह खोला दिया है ।जिसका उपस्थित किसानों ने ताली बजाकर स्वागत किये।
इस मौके पर 20सुत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे,राम लखन चंन्द्र वंशी,लालेश्वर सिंह ,मनोज कुमार चंचल ,जय मंगल कुमार ,विनोद चौधरी,सुरेंद्र सिंह ,श्रवण कुमार मेहता ,इमामुद्दीन खान ,राज किशोर यादव,प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक रंजित सिंह,पं सचिव बिश्वनाथ राम, किसान मित्र नीरज कुमार द्विवेदी, रविकांत तिवारी संजय कुमार चौबे ,दुलारी शर्मा ,सतेंद्र चौबे ,दिनेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment