मेराल में प्रखंड सह अंचल द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस।
जो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा फिक्स समय 25/01/2019 रखा गया था इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय से स्कूली छात्र छात्राओं के साथ रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मेराल बस स्टैंड तक जाकर पुनः वापस होते हुए प्रखंड कार्यालय पर अंतिम किया गया इसके बाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अंचल अधिकारी राकेश कुमार साहय ने कहा कि हम भारत के नागरिक का अपने मतों का प्रयोग करने का अधिकार है सभी मतदाताओं को चाहिए कि अपने मत का प्रयोग करें इसी को जागरूक करने के लिए निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से प्रचार-प्रसार करने हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है मतदाता प्रतिज्ञा लेते हुए प्रखंड के सभी कर्मचारी व स्कूली छात्र-छात्राएं ने मिलकर शपथ लिया। हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा संयंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षून रखेंगे निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस मौके बी सी ओ अजय शुक्ला, प्रखंड नाजिर सुनील कुमार, रवि रंजन कुमार, एलीओ मैडम, अंचल कर्मचारी विनय कुमार गुप्ता, सहयोगी किरानी अंचल रियासत अंसारी, रिजवान अख्तर, जेई पंकज सोनी, श्याम चौधरी, रूपेश कुमार, बीपीओ फिरोज अंसार, वरुण कुमार, सीआई उदल राम, नरेगा ऑपरेटर अवधेश बैठा, बृजेश कुमार, कृष्णा कुमार, ई मैनेजर आनंद कुमार, वैष्णवी कुमारी, साधना कुमारी, शीला देवी सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment