बंशीधर नगर:- बालू माफियाओं ने दिखाई अपनी ताकत पुलिस के जवान की उपस्थिति में लेकर भागे दो ट्रक ,पीछा करने के दौरान किया


बंशीधर नगर:- बालू माफियाओं ने दिखाई अपनी ताकत पुलिस के जवान की उपस्थिति में लेकर भागे दो ट्रक ,पीछा करने के दौरान किया
धक्का मारकर जवान को घायल मामला नगर उंटारी अनुमंडल में पिछले 3 दिनों से पुलिस द्वारा किए गए ओवरलोडेड बालू लदा ट्रक के विरूद्ध कार्रवाई का। पिछले तीन  दिनों से लगातार  छापामारी अभियान चलाकर  जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर नगर उंटारी पुलिस  56 ओवर लोडेड बालू ट्रक  को जप्त किया था । गोसाई बाााग मैदान  मे लगे बालू लदा ट्रक चालक पुलिस की उपस्थिति में गुरुवार को अहले सुबह दो ओवरलोडेड वाहन भागने में सफल रहे। भागने के दौरान ट्रक चालक ने दोपहिया वाहन  से पीछा कर रहे पुलिस के जवान को धक्का मारा। धक्का मारने के दौरान एक जवान को हल्की चोटें आई वहीं मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।  घायल जवान का नाम महेंद्र प्रसाद साहू बताया जाता है। घटना के बारे में बताया जाता है कि अनुमंडल के गोसाई बाग मैदान में 30 ओवर लोडेड बालू लदा ट्रक को जप्त कर रखा गया था जिसके देखरेख में नगर उंटारी थाना पुलिस द्वारा दो पुलिस के जवान महेंद्र प्रसाद साहू  तथा बुधवा मींज को  नियुक्त किया गया था। गुरुवार को सुबह स्थल पर तैनात जवान महेंद्र प्रसाद साहू लघु शंका करने लगा उसी दौरान दो ट्रक चालक बालू लदा ट्रक लेकर भागने लगा स्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर धूड़की मोड़ के समीप पीछा कर रहे दोनों जवान जब ट्रक से साइड लेने की प्रयास किया उसी दौरान चालक ने धक्का मार भाग निकला । ट्रक के भागने के बाद उक्त दोनों जवान ने इसकी जानकारी नगर उंटारी थाना को दिया। जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने ट्रक को पकड़ने के लिए सीमावर्ती  उत्तर प्रदेश मैं जाकर पीछा करने का प्रयास किया लेकिन ट्रक चालक भागने में सफल रहे। घटना के बाद जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि  जगह के अभाव जप्त वाहनों को तीन स्थानों पर रखा गया था जिसमें गोसाई बाग मैदान अनुमंडल मैदान तथा पेट्रोल पंप। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर दो दो जवान की नियुक्ति की गई थी। ट्रक भाग जाने  को लेकर जवान के सूचना पर ट्रक, चालक व ट्रक मालिक पर प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment