वंशीधर नगर: जंगीपुर ग्राम में दीपावली के अवसर पर शीतल संगीत संस्थान का उद्घाटन थाना प्रभारी निरंजन कुमार व भाजपा नेता मुक्तेश्वर


वंशीधर नगर: जंगीपुर ग्राम में दीपावली के अवसर पर शीतल संगीत संस्थान का उद्घाटन थाना प्रभारी निरंजन कुमार व भाजपा नेता मुक्तेश्वर
पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने कहा कि संगीत, नाटक और नृत्य, भारत की ऐसी बहुमूल्य विरासत है । जिसकी हमें क़द्र करनी चाहिए और इसका विकास करना चाहिए । हमें ऐसा सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि मानवजाति की सांस्कृतिक विरासत के प्रति योगदान के रूप में करना चाहिए। । बने रहने का मतलब नया बनाना है - यह कला के क्षेत्र में जितना सच है उतना और कहीं नहीं । परम्पराओं का संरक्षण नहीं किया जा सकता है बल्कि नयी परम्पराएं बनाई जा सकती है | शीतल संगीत संस्थान का यह लक्ष्य होगा की हमारी परम्पराओं का सरंक्षण करें और इसके लिए इन्हें संस्थागत रूप दिया जाए  लोकतांत्रिक व्यवस्था में, कला अपनी निरंतरता सिर्फ जनता और सरकार से प्राप्त कर सकती है, इसलिए जनता की इच्छा संगठित रूप में अवश्य अभिव्यक्त होनी चाहिए । इसलिए (कला का) रख-रखाव और विकास (इसकी) पहली ज़िम्मेदारियों में से एक होना चाहिए "मौके पर स्थानीय कलाकार रामानुज शुक्ल के द्वारा सरस्वती वंदना गाया गया।वही भोजपुरी गायक हैप्पी चन्द्रमा ने काठी केता के के ही शीतली मैया काठी केरा हो साल सहित अन्य गीत प्रस्तुत किये।मौके पर वार्ड पार्षद अनिल गुप्ता, मंटू पांडेय, संस्था के प्रो मिथिलेश कुमार , संचालक शुभम राजा,सुजीत कुमार,शुभम शुक्ल,गोलू राजा, रितिक राज सेहत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment