विभिन्न जिलों मे जा रहे ओभर लोड बालू लदे ट्रक को पकड कर थाना मे जब्त


रमना 
-फोटो -रमना थाना मे जब्त बालू लदी ट्रक |
-अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार व थाना प्रभारी कलीम अख्तर खान ने सोमवार दोपहर बाद एनएच 75 पर थाना मोड के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों मे जा रहे ओभर लोड बालू लदे ट्रक को पकड कर थाना मे जब्त
करते हुए खनन विभाग को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सूचना दे दिया है |वही वाहन जांच किए जाने की सूचना मिलते ही दर्जनो बालू लदे ट्रक को उसके चालक और खलासी मुख्य पथ पर खड़ा कर फरार हो गए |विदित हो कि पिछले कई दिनों से गढ़वा, पलामू सहित कई जिलों के बालू घाट से रोजाना सैकड़ों की तादाद में ओभर लोड बालू उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है जिससे सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान हो रहा है |इस प्रकार से बालू के अवैध परिवहन मे बालू माफिया के साथ साथ प्रशासन, खनन विभाग व बालू घाट संवेदक के संलिप्तता से इंकार नही किया जा सकता है |बताते चले कि एक ओर जहां बड़े पैमाने पर अवैध व फर्जी चलान के माध्यम बालू बाहर भेजा जा रहा है वहीं स्थानीय स्तर पर चल रहे नीजी निर्माण के साथ साथ प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण कार्य बालू के अभाव मे पिछड़ रहा है |

No comments:

Post a Comment