अवैध बालू उठाव करते चार ट्रैक्टर जब्त



फोटो-थाना में जब्त अवैध बालू लदा ट्रैक्टर
मझिआंव: थाना प्रभारी विनय कुमार ने बूढ़ीखाँड़ स्थित बांकी नदी से अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे चार ट्रैक्टर जब्त कर लिया. और थाना ले आये. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि बालू लदा चार ट्रैक्टर जब्त किया गया है, तथा कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना भेज दी गई है. इन्होंने कहा कि अवैध रूप से बालू का उठाव करने वाले ट्रैक्टर मालिकों पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी.थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में ओवरलोड बालू लदे ट्रकों पर भी कानूनी कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया जाएगा.

No comments:

Post a Comment