-फोटो -शंभु रजवार से मिलकर सरकारी सहायता देते बीडीओ प्रवीण कुमार
- जीने की आस छोड़ चुके बहियार कला पंचायत के सपही निवासी शंभु रजवार (20 वर्ष ) व उसके परिजनों की उम्मीद दुबारा जगी है
|बारह साल पहले तीसरी कक्षा में पढ़ाई करते समय ठंडी के सीजन मे आग तापने के क्रम मे बुरी तरह झुलस गया था जिसके बाद शरीर के कई हिस्सों में मांस और हड्डी मे सिकुडन आ जाने व आंखों की रौशनी धीरे धीरे जाने से शंभु जीने का आस छोड़ दिया था |लेकिन उपायुक्त हर्ष मंगला के संज्ञान मे मामला आने के बाद उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार को जांच और सरकारी सहयोग करने का जिम्मा सौंपा |शुक्रवार को प्रवीण कुमार पुरे टीम के साथ करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर शंभु रजवाड़ा के घर पहुंच कर जायज़ा लिया |चिकित्सक दल का नेतृत्व कर रहे डा. रमेश कुमार ने मौके पर शंभु और उसके परिजनों का स्वास्थ्य जांच करते हुए जरुरी दवा दिया जबकि यक्ष्मा रोग से पीड़ित शंभु के पिता किशुन रजवार को यक्ष्मा जांच केन्द्र गढ़वा रेफर करते हुए बिमारी से संबंधित जानकारी लिया|कुछ माह पहले विधवा हुए शंभु की भाभी कुन्ती कुअर पति स्व सुनिल रजवार को प्रवीण कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना के रुप में अग्रिम भुगतान किया |उन्होने मौके पर उपस्थित पंचायत सेवक मंगल यादव को निर्देश देते हुए कहा कि दो दिनों के अंदर पारिवारिक लाभ योजना का अभिलेख तैयार कर अनुमंडल कार्यालय भेजने, आवास प्लस मे नाम जोड़ने व अनाज बैंक से अनाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया |जबकि आपूर्ति विभाग से जुड़े अजीत कुमार को रविवार तक राशन कार्ड मे सभी परिवार के सदस्यों को जोड़ते हुए अनाज आवंटन कराने का निर्देश दिया |जबकि स्वयंसेवक अजय बैठा को शंभु को अपने साथ ले जाकर जिला चिकित्सा पदाधिकारी से दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत कराने का जिम्मा दिया है |विदित हो कि आग में झुलसने से शंभु का साठ प्रतिशत से अधिक शरीर जल चुका है |अर्थाभाव के कारण गढ़वा से बाहर समुचित इलाज नही होने की स्थिति में शंभु का आंख, मुह, चेहरा, छाती पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके चलते उसे चलने और खाने मे भी परेशानी झेलना पड़ता है |इस स्थिति में प्रशासन से मिलने वाला सहयोग सुनकर शंभु व उसके परिजन द्रवित हो गए|जीने की उम्मीद छोड़ चुके शंभु की उम्मीद दुबारा जगी है |
-पक्ष-
उपायुक्त से प्राप्त निर्देश के आलोक मे तत्काल जायज़ा लेते हुए स्थानिए स्तर के सहायक तत्काल उपलब्ध करा दिया गया है |पीड़ित परिजन को प्रशासन हर संभव मदद करेंगा |
-प्रवीण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रमना
-पक्ष-
-शंभु का शरीर आधा से अधिक जल कर क्षतिग्रस्त हो गया |मांस और हड्डी मे सिकुडन आ गया सर्जरी से इलाज संभव हो सकता है |
-डा. रमेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रमना


No comments:
Post a Comment