टाउन हॉल के मैदान में ही बिकेगा पटाखा रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक ही चलेगा आतिशबाजी

दीपावली के मौके पर पटाखा फोड़ने व विक्री करने को ले प्रशासन हुआ शख्त,

टाउन हॉल  के मैदान में ही बिकेगा पटाखा
रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक ही चलेगा आतिशबाजी

गढ़वा:- गढ़वा का प्रशासन इस वर्ष दीपावली के मौके पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ध्यान में रखते हुए पटाखा छोड़ने को लेकर ही शक्ति नहीं दिखा है बल्कि दीपावली के दिन पटाखे की बिक्री पर भी सख्त निर्देश आज विधिवत बैठक कर दुकानदारों को दिया है अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने आज गढ़वा की पटाखा विक्रेताओं के साथ बैठक किया ।बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि दीपावली के दिन 7 नवंबर को सिर्फ टाउन हॉल के मैदान में ही वह पटाखे की दुकान लगा पाएंगे प्रशासन ने कोई हादसा नहीं हो इसे ध्यान में रखकर पटाखा बिक्री अस्पताल टाउन हॉल के मैदान को पटाखा छोड़ने के लिए दीपावली के दिन प्रतिबंधित कर दिया है ताकि किसी भी प्रकार का आगजनी की घटना नहीं हो सके जबकि इस वर्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण आदेश के कारण प्रशासन ने पटाखा छोड़ने वालों को भी हिदायत दे रखी है कि वह दीपावली के दिन रात्रि 8:00 से 10:00 के बीच ही पटाखा छोड़ पाएंगे ऐसा नहीं करने पर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई किया जाएगा

No comments:

Post a Comment