पानी बिना निष्प्राण हो चले खेतों में लौटा रौनक
विश्रामपुर- तितली चक्रवाती तूफान किसानके लिए बरदान साबित हुआ है।पुरे हस्त नक्षत्र में अवर्षा की हालात से निष्प्राण हो चले समस्त जिलेभर की खड़ी धान की फसल को इस वारिश ने फिर से रौनक लौटा दी है।इससे अकाल की आशंका से त्रस्त हुए किसान के साथ प्रशासनिक हलके के अधिकारी को बड़ी राहत मिली है।प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने कहा की विश्रामपुर अंचल में 12 से20 मिमी वर्षा धान के लिए जीवनदायी साबित हुआ है।बीडीओ विनय कुमार ने स्वीकार किया कि इस वर्षा से फिलवक्त अकाल की छाया मिट गयी है।पलामू प्रगतिशील कृषक मंच के प्रमण्डलीय अध्य्क्ष कृषक कवि मुंशी मेह्ता ने प्रसन्नता जाहिर किया कि किसी बहाने इंद्रदेव की हुई कृपा ने किसानों के मुरझाये पीले पड़े चेहरे पर रौनक ला दी है।


No comments:
Post a Comment