खरौंधी: कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता मानस कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जनवेदना कार्यक्रम के तहत एक दिवशीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये मानस कुमार सिन्हा ने कहा आज खरौंधी प्रखंड सहित पूरे भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सिचाई की व्यवस्था चरमरायी हुई है। क्षेत्र में बेरोजगारी के कारण सैकड़ो लोग पलायन कर रहे है। अभी तक प्रखंड के लोगो के बीच सुखा राहत की राशि का वितरण नही किया गया। उन्होंने कहा कि खरौंधी में करोड़ो रूपये का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है लेकिन डॉक्टर नही रहने की वजह से पिछले कई सालों से बंद है। उन्होंने विधायक को दोषी ठहराते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के लिये आज तक क्षेत्रीय विधायक एक डॉक्टर की व्यवस्था नही कर पाये। जबकि स्थानीय विधायक भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र मे विकास करने का दावा कर रहे है। जबकि सबको मालूम है कि वर्तमान तथा पूर्व विधायक के लापरवाही की वजह से खरौंधी में बहु चर्चित डोमनी बराज योजना आज तक नही बन सका। उन्होंने कहा कि पूर्व तथा वर्तमान विधायक लोगो को बेवकुफ बनाकर वोट लेने का काम करते है,अगर क्षेत्र की समस्याओ का समाधान जल्द नही किया गया तो गढ़वा जिला कांग्रेस कमिटी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल के नाम 10 सूत्री मांग पत्र वीडियो को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन का संचलान जिला उपाध्यक्ष सह खरौंधी जीप सदस्य प्रतिनिधि राजेश कुमार रजक ने किया। जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार तुफानी, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, पलामू जिला अध्यक्ष बिटू पाठक, कार्यक्रम प्रभारी छोटू सिंह, मनरेगा अध्यक्ष अजय साहू, प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार यादव, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित किया


No comments:
Post a Comment