भवनाथपुर।पंजाब नेशनल बैंक सिंघीताली भवनाथपुर द्वारा राशि नही दिए जाने पर बैंक के ग्राहकों ने काटा बवाल बैंक प्रबंधक पर कमीशन लेकर सीएसपी संचालक को राशि देने का लगाया आरोप।
बैंक के ग्राहक प्रियरंजन यादव,योगेंद्र यादव,इस्लाम अंसारी,रामनाथ यादव,मनदेव बैठा,ललिता देवी,प्रेमनी कुँवर,सविता कुंवर सहित कई ग्राहकों ने बताया कि कोई ग्यारह बजे से ही तो कोई दो बजे से राशि भुगतान पाने हेतु अपनी बारी का इंतजार कर रहा है किंतु बैंक कर्मी द्वारा जान पहचान वाले व्यक्ति या सीएसपी संचालक को कमीशन की बदौलत राशि भुगतान किया जा रहा है किंतु हमे राशि भुगतान नही किये जाने की बात कह भगा दिया गया,वही एक बुजुर्ग मुलहर साह राशि भुगतान नही होने पर बताया कि पिछले दो माह से नतो पास बुक छापा जा रहा है नही राशि भुगतान किया जा रहा है।इस संबंध में बैंक कर्मी अखिलेश कुमार ने बताया कि चार बजे के बाद ग्राहक को पेमेंट नही किया जा सकता है,ग्राहक द्वारा ग्यारह बजे या दो बजे से लाइन में खड़े होने की बात बिल्कुल झूठी है।


No comments:
Post a Comment