काम करने के दौरान गिर जाने से मौत


डंडईl  थाना क्षेत्र के महुडंड गांव निवासी हरावन भुइयां के 28 वर्षीय पुत्र सुनील भुईयां का बैंगलोर में सरिया सेटिंग में काम करने के दौरान गिर जाने से मौत
हो गई। घर के परिजन ने बताया कि रंका निवासी समसाद अंसारी व इरशाद अंसारी ने अगस्त माह में मेरे लड़का को काम करने के लिए ले गया था लेकिन यह पता नहीं चला कि ठेकेदार कोई दूसरा व्यक्ति है समसाद व इरशाद अंसारी दोनों व्यक्ति ग्रामीण इलाका से मजदूरो को केवल साइट पर ले जाने का काम किया करते हैं।सरिया सेटरिंग का ठेकेदार मेदनीनगर के राहुल कुमार हैं। घटना के बाद ठीकेदार के द्वारा शव को रनपुरा गांव निवासी कन्हाई भुईयां के साथ एंबुलेंस से भेज दिया गया। लेकिन शव के साथ काम करने के नाम पर ले गए शमशाद अंसारी व इरशाद अंसारी को मृतक के घर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। शव को घर पहुंचते ही गांव में कोहराम व मातम छा गया वहीं मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने एक पुत्र लव कुमार और पत्नी अनीता देवी को छोड़ चल बसा। मृतक के पत्नी अनीता देवी ने बताई की बाहर में मजदूरी कर घर का भरण-पोषण कर रहे थे।घर का परिवरिश का पहाड़ मेरे माथे पर टूट गया।महुडंड गांव में सुनील भुईया का शव को पहुंचते ही गांव व टोले के लोगों ने काम करने के नाम पर ले गए ठेकेदार को खोजबीन करने लगे और मृतक के परिजन को मुवाजब की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस को रोके रखा।ग्रामीणों का कहा था कि जब तक ठेकेदार के द्वारा मृतक का परिजन को मुआवजा नहीं जाता है तब तक हम लोग एंबुलेंस के नहीं जान देंगे।

No comments:

Post a Comment