रमना- साइबर अपराधियों ने एटीएम कार्ड का कलोन बनाकर दूसरो के खाते से पैसा निकाल कर खाता धारियो को चुना लगाना शुरू कर दिए हैं इसके पहले कई घटना एटीएम बदल कर पैसा निकाले जाने का कई मामला प्रकार मे आ चुका है|इधर ताजा घटना मे थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी पारा शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता के खाता नम्बर 30942425191 से 80 हजार रुपया निकाले जाने की है।इस सम्बंध में भुक्तभोगी पारा शिक्षक ने बताया कि सात अक्टूबर की रात 11:00 और 11:07 बजे उनके मोबाइल पर आये मैसेज से उन्हें यह जानकारी मिली कि उनके खाते से दो बार मे 40-40 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है।श्रीगुप्ता ने बताया कि आठ अक्टूबर को एसबीआई की रमना शाखा को उन्होंने इस घटना की लिखित सूचना दी।इसके बाद उन्हें बताया गया कि उनका दूसरा एटीएम पहले ही कोई बना लिया है।उसी एटीएम से 80 हजार रुपये की निकासी की गयी है।जिसमे से 40 हजार रुपये की नकद निकासी की गई।तथा 40 हजार रुपया मध्यप्रदेश के रिंकू प्रजापति के खाते में ट्रांसफर किया गया है।श्री गुप्ता ने बैंक के वरीय अधिकारियों, रमना थाना और एसपी गढ़वा को आवेदन देकर रिंकू प्रजापति के खाता नम्बर 33345818909 को अबिलम्ब बन्द करते हुए उनके खाते से निकासी की गई 80 हजार रुपए की राशि को पुनः उनके खाते में वापस करवाने और साइबर अपराधियो के खिलाफ कठोर करवाई करने की मांग की है। मालूम हो कि साइबर अपराधी पहले भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
रमना- साइबर अपराधियों ने एटीएम कार्ड का कलोन बनाकर दूसरो के खाते से पैसा निकाल कर खाता धारियो को चुना लगाना शुरू कर दिए हैं इसके पहले कई घटना एटीएम बदल कर पैसा निकाले जाने का कई मामला प्रकार मे आ चुका है|
प्रकाशित तिथि -
October 11, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment