बाना अपग्रेड हाई स्कूल मोड़ के पास ऑटो सर्विस सेंटर एवं टायर दुकान मुखिया के पहल पर ग्रामीण जनता को कराया गया सुविध

मेराल : प्रखंड के बना पंचायत में अपग्रेड हाई स्कूल मोड के पास आशिक ऑटो सर्विस सेंटर एवं टायर दुकान मुखिया विजय सिंह एवं मेराल दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि पाठक के नेतृत्व में संयुक्त रूप से सेंनटर का फिता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुखिया विजय सिंह ने कहा कि हमारा पंचायत में इस तरह की सुविधा नहीं थी जो हमारे यहां के ग्रामीणों को काफी मुश्किल हो रहा था या हमारे पंचायत से गुजरने वाले राहगीरों को मुश्किल का सामना करना पड़ता था इसलिए हमने अपने पंचायत के आशिक अंसारी मेकनिकल को अपने पंचायत में इस तरह की सुविधा मुहैया करने का सलाह दिया। मेरे बातों पर अमल करते हुए आशिक अंसारी ने सेंटर को खोल कर मेरे सपनों को पूरा किया जो ऑटो से लेकर दो पहिया वाहन के लिए किसी भी खराबी पर मेराल जाने की जरूरत नहीं है,भटकना नहीं है वहीं मेराल दक्षिण मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि पाठक ने भी ऑटो सर्विस सेंटर एवं टायर दुकान मालिक को बधाई देते हुए सराहना किया और कहा कि अपने पंचायत के लोगों को काफी सुविधा होगी आने वाले दूरदराज से राहगीरों को भी साधन मिल सकेगा और आने वाले समय में पंचायत को विकसित करने के लिए हर तरह की सुविधा मुखिया जी के नेतृत्व में किया जाएगा ऑटो सर्विस सेंटर के मालिक आशिक अंसारी ने कहा कि यह सर्विस सेंटर 24 घंटा जनता की सेवा के लिए खुला रहेगा किसी भी वक्त चार पहिया वाहन से लेकर दो पहिया वाहन तक मोटर खराबी से लेकर सर्विस तक किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के पिछड़ी पंचायत अध्यक्ष राधेश्याम यादव अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री श्याम लाल पासवान समाजसेवी हरदेव पासवान स्वयंसेवक विद्यार्थी कुमार पूज्य नियम उमा पाठक देवधारी यादव नरेश पासवान राजेंद्र चंद्रवंशी मनोज चंद्रवंशी अशर्फी चौधरी नवीन राम डॉ अशोक दास जयंत पाठक अख्तर अंसारी मिस्त्री जमीर अंसारी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment