नगर पंचायत में जलापूर्ति योजना के लिए किया गया स्थल चयन


फोटो-जलापूर्ति योजना के लिए कोयल नदी के किनारे स्थल चयन करते पदाधिकारी

नगर पंचायत में जलापूर्ति योजना के लिए किया गया स्थल चयन

मझिआंव: नगर पंचायत की सबसे जनोपयोगी व महत्वाकांक्षी योजना " सहरी जलापूर्ति योजना"हेतु बुधवार को स्थल चयन प्रक्रिया पुर्ण कर ली गई. विगत कई वर्षों से अधर में लटकी हुई  42करोड़39लाख12हजार रुपये की इस सहरी जलापूर्ति योजना हेतु स्थल चयन के बाद नगर पंचायत के लोगों में खुशी देखी गई.इस सम्बंध में अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी गुलाम समदानी ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में पेयजल की आपूर्ति के लिए दो जलमीनार के निर्माण की योजना है. जिसमे 17लाख लीटर की क्षमता का एक जलमीनार पुराने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के समीप एवं दूसरा 7.5लाख लीटर की क्षमता वाला जलमीनार भुसुआ गांव में बनेगा. इसके लिए कोयल नदी के किनारे वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट लगाने के लिए स्थल चयन किया गया है. तथा अंचल निरिक्षक राजेन्द्र कुमार झा के निर्देशन में राजस्व कर्मचारी शिवपत राम व अमीन द्वारा भूमि की मापी का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है. अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्य के लिए बड़ौदा के वीआरएस लिमिटेड कंपनी को टेंडर मिला है, कार्य पंद्रह दिनों में सुरु हो जाएगा. मौके पर अमित पाठक, ब्रिजनारायन सिंह एवं कंपनी के पदधिकारी उपस्थित.

No comments:

Post a Comment