राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए चयन

गढ़वा: गढ़वा जिला कुश्ती संघ ने 19 वें सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय पुरुष/महिला कुश्ती हेतु ग्रीको रोमन एवं फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 17 पहलवानों का चयन किया है। जिसमें 13 पुरुष एवं 4 महिला पहलवान शामिल हैं।प्रतियोगिता रामचंद्र चन्द्रवंशी विश्वविद्यालय विश्रामपुर पलामू के परिसर में 26 से 28 अक्टूबर तक होगी।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फ्री स्टाइल एवं एवं ग्रीको रोमन में विनोद कुमार,दीपक कुमार, चंदन कुमार , उत्तम कुमार, विकाश नंद यादव,दिलीप पर्सन, गिरधारी लाल गोपाल यादव, रजनीकांत यादव,श्रवण उरांव कार्तिक कुमार,सोनु यादव, रवि कुमार मेहता, गौरव तिवारी,किरण कुमारी, यास्मीना खातून,उमा कुमारी,स्नेहा कुमारी का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया संघ के सह सचिव धीरज चौबे के देख रख में की गई है। टीम के मैनेजर धीरज चौबे कुश्ती संघ कर सचिव प्रियंका कुमारी के साथ मौजूद रहेंगे। उपरोक्त जानकारी कुश्ती संघ के अध्यक्ष नवनीत कुमार ने दी।

No comments:

Post a Comment