बच्चा पैदा नहीं होने पर पत्नी की हत्या कर सूली पर लटकाया, पति गिरफ्तार

बच्चा पैदा नहीं होने पर पत्नी की हत्या कर सूली पर लटकाया, पति गिरफ्तार
     
गढ़वा:-जिला मुख्यालय के सोनपुरवा में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर सूली पर लटका दिया. कहा जा रहा है कि बच्चा नहीं होने से वह अपनी नाराज था. इस वजह से इनके बीच अक्सर लड़ाई भी होती थी. फिलहाल पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार, 12 साल बाद भी बच्चा पैदा नहीं होने पर मिथिलेश पासवान अपनी पत्नी से नाराज था और इस बात को लेकर अक्सर लड़ाई करता था. युवती की शादी 2006 में गढ़वा थाना के धर्मडीहा गांव में हुई थी. कुछ दिन बाद वह अपने पति मिथिलेश पासवान उर्फ विजय पासवान के साथ अपने मायके सोनपुरवा में किराए के मकान में रहती थी. बच्चा नहीं होने के कारण ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहते थे।
मृतका के भाई संजय पासवान ने बताया कि उसका पति अक्सर जान से मारने की धमकी देकर दूसरी शादीकरने की बात कहता थाऔर मिथिलेश ने ही उसकी बहन की हत्या के बाद लाश को रस्सी से एक बांस पर टांग दिया और लोगों को आत्महत्या की बात बताई. फिलहाल पुलिस ने मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया है मामले में जांच कर रही है.

No comments:

Post a Comment