फोटो कैप्सन :- अरविंद का फाइल फोटो
प्रतिनिधि विश्रामपुर (पलामू) :-
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के सेमरी खुर्द गांव निवासी विजय ओझा के 26 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार ओझा का शव रांची धुर्वा थाना क्षेत्र के एसबीआई बैक के पास लंगड़ा होटल के समिप रविवार को बरामद हुआ है.मृतक के पास से मिले उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान अरविन्द कुमार ओझा के रुप में हुई.पुलिस शव को कब्जे में कर मामले की जांच कर रही है.इधर परिजन घटना की सूचना पाकर रांची पहुंचते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को साथ लेकर गांव पहुंचेंगे.मृत युवक अरविंद कुमार ओझा के शव लेने गए परिजनों ने बताया कि उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाये गये हैं. सिर पर गहरी चोट किसी के द्वारा किसी चीज से मारा जाना प्रतीत होता है.गले मे काले धब्बे व चेहरे पर भी चोट के निशान हैं.फिलहाल इस घटना की सही जानकारी नहीं मिल पायी है.धुर्वा पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं बता रही है.परिजनों की माने तो इसे हत्या बता रहे हैं.युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था.जिस पर पूरे घर की गृहस्थी आश्रित थी.गांव के लोगों के अनुसार काफी मिलनसार व व्यवहार कुशल लड़का था.चार माह पूर्व उसकी शादी गढ़वा जिले के मरहटिया गांव में हुआ था.जिविकोपार्जन व घर परिवार के भरण-पोषण को ले कुछ दिन पहले वह घर से रांची कमाने के लिए निकला था.जहां से वह लौटकर वापस नहीं आ सका.पूरा गांव सदमे में डूबा है,साथ हीं युवक के शव के आने की इंतजार की जा रही.परिजन अपने लाल का अंतिम दर्शन कर दाहसंस्कार की प्रक्रिया पूरी कर सकें.विश्रामपुर बीससुत्री के अध्यक्ष कुश कुमार ओझा ने कहा कि युवक की हत्या की गई है.बताया कि वह गांव के रिश्ते में भतीजा लगता था.


No comments:
Post a Comment