फ़ोटो कैप्सन :- वितरण करते अतिथि
प्रतिनिधि विश्रामपुर (पलामू) :-
विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड 19 के कोसियार गांव में आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीणों के बीच आरोग्य बीमा पत्र का वितरण किया गया.वितरण समारोह की अध्यक्षता पार्षद सलीमुद्दीन अंसारी व संचालन शमशेर अंसारी ने किया.ग्रामीणों के बीच बीमा पत्र का वितरण नगर परिषद अध्यक्ष हलीमा बीबी व पार्षद सलीमुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से किया.हलीमा बीबी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत असाध्य रोगों के इलाज में ग्रामीणों को पांच लाख रुपये तक सरकार देगी.यह योजना गरोबो के लिये बरदान है.अब पैसे के अभाव में किसी गरीब का इलाज नही रुकेगा.और न ही पैसे की कमी के कारण किसी गरीब की मौत होगी.उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य योजना है.इसमें पूरे देश के लगभग सभी परिवार को जोड़ा जा रहा है.सरकार के इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जायेगा.किसी को भी स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड के लिये कही भटकने की जरूरत नही है.सलीमुद्दीन अंसारी ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया.मौके पर शेख मोहमद,लखन यादव,बलकेश यादव,उस्मान अंसारी,हसमुद्दीन अंसारी,हजीवजीर अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


No comments:
Post a Comment