-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया |
मौके पर उपस्थित विधायक भानुप्रताप शाही ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता का सभी प्रकार के मामलों का त्वरित निस्पादन किया जाए |इसके लिए प्रखंड से लेकर राज्य तक मंगलवार का दिन तय किया गया है जिसमें लोगों की समस्याए सुनी जाती है और उस पर कार्रवाई भी किया जाता है |उन्होने कहा कि सभी प्रकार के आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई शुरू करते हुए इसकी जानकारी मुझे भी दिया जाए |उन्होने कहा कि सभी प्रकार के जनप्रतिनिधि जनता के हित में काम करे कुर्सी कि चिंता छोड़ दे |कुर्सी आज है कल नहीं रहेंगा|उन्होने अधिकारियों को सलाह देते हुए कहा कि जनता दरबार का लाभ लोगों को मिले इसके लिए लगातार काम करते रहना है जनता को परेशानी नहीं उठाना पड़े इसका ख्याल रखना है |उन्होने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो मेरे अधिकार क्षेत्र से जनहित का कार्य होना है वह अविलंब होगा|उन्होने बीडीओ प्रवीण कुमार का प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा पदाधिकारी रमना प्रखंड को विकास के मामले में आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं इनको प्रयासों को हम लोग सहयोग करे |इसके पहले जनता दरबार का उद्घाटन विधायक भानुप्रताप शाही, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह, जीप सदस्य अरविंद तुफानी व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया |इसके बाद प्रवीण कुमार व प्रखंड व अंचल कर्मीयों के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अतिथियो का स्वागत किया गया |जबकि बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया |अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने कहा कि जनता दरबार में बनाए गए चौदह स्टाल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर आज से ही संबंधित विभाग काम करना शुरू कर देगा |इसकी मानेटरिंग मै स्वयं करुगां |जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने तीन साल के विकास योजनाओं का खाखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि मनरेगा से 95 कुआं, 595 डोभा, 228 समतलीकरण, 220सेड़,12 बांध, 17 मिट्टी मोरम पथ तथा 17 तालाब का निर्माण कराया गया है जबकि 2281 शेष शौचालय का निर्माण कार्य जारी है |जबकि सभी प्रकार के पेंशन के 2494 आवेदन स्वीकृति किया गया है|उन्होने कहा कि पंद्रह नवम्बर तक रमना को खुले मे शौच मुक्त करने का प्रयास सफल होगा |अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी सुचित्रा कुमारी ने आयुष्मान भारत पर प्रकाश डाला |धन्यवाद ज्ञापन मेराल अंचल पदाधिकारी सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी राकेश सहाय ने किया |कार्यक्रम को जीप सदस्य अरविंद तुफानी, उप प्रमुख रविन्द्र चौधरी, मुखिया उमेश कुमार सिंह, अखिलेश्वर पाडेय,बीससूत्री उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि रामशकल पासवान, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने संबोधित किया |जबकि मौके पर जिला गब्य विकास पदाधिकारी शम्मी कपूर, पशुपालन पदाधिकारी कृष्ण कान्त सिंह,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार, भगत दयानंद यादव,मुखिया निर्मला देवी, बसिया देवी,शारदा देवी, सलमा देवी, शंकर चंद्रवंशी, अनिल गुप्ता, रविशंकर मिश्रा, कमलेश आजाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे |
-अनुपस्थित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई!
-जनता दरबार से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों मे शामिल बीईईओ महेन्द्र राम,बिजली विभाग के सहायक अभियंता, कल्याण विभाग सहित आधा दर्जन अनुपस्थित रहने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को लिखने के लिए कहा है उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ मै अनुशंसा करुगा |जनता के हित में आयोजित होने वाला कार्यक्रम से जवाबदेह लोगों को अनुपस्थित रहना लापरवाही है |
-भाड़ा पर शिक्षक रखने का मामला हुआ उजागर -
-विधायक भानुप्रताप शाही व अधिकारियों ने जब जनता से सीधा संवाद करने लगे तो मड़वनिया पंचायत में महानंद मेहता के द्वारा भाड़ा पर शिक्षक रख कर पढ़ाने का मामला उठाया गया |जबकि कर्णपुरा के माणिक पासवान के ढ़ाई महिना बंद मध्याह्न भोजन का मामला उठाया, रमना के महेन्द्र प्रसाद ने मवेशियो के द्वारा सड़क अवरुद्ध करने का मामला उठाया |चना कला के मनोहर राम ने पीएम आवास में राशि भूगतान नही होने का मामला उठाया ,उमेश वियार ने पंचायत पुनर्गठन कराने की मांग रखा |जबकि सर्वाधिक मामला शौचालय निर्माण के बाद लाभूको को प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने का मामला सामने आया |
-लगा कई शिविर -
जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर लगाया गया जिसमे पचास लोगों का स्वास्थ्य जांच करते हुए दवा का वितरण डा. अरुण कुमार के द्वारा किया गया|वही पशुपालन विभाग द्वारा साठ पशुपालको के बीच दवा और पुस्तक का वितरण किया गया |जबकि कृषि सिंगल विंडो के द्वारा किसानों के बीच आधुनिक खेती की जानकारी दिया गया |


No comments:
Post a Comment