कांडी: प्रखंड के नयनाबार गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया.


कांडी: प्रखंड के नयनाबार गांव में  दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया.
इस मौके पर कांडी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने लोक कलाकारों के साथ मिलकर कई शानदार भजन प्रस्तुत किया. सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी शिव स्थान के तत्वावधान में  आयोजित इस भक्ति जागरण का कांडी पंचायत मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद व कांडी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से फिता काटकर शुभारंभ किया. इस मौके पर पूजा समिति द्वारा मुख्य अतिथि सहित गन्यमाण व्यक्तियों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां की भजन से किया.स्थानीय कलाकार अशोक राम,बेंजो पर अखलेश राम,पैड पर मनोज राम,नाल पर पप्पू कुमार व झाल पर बुटानी राम व नरेश तथा छोटू व सुरेश  ने रात दो बजे तक शमा बांधे रखा.लोगो ने पूरी रात कार्यक्रम का आनंद लिया.विदित हो कि नयनाबार गांव में विगत 22 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पूरा गांव बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है.कटनी-मैहर से पधारे पंडित सत्यम मिश्रा द्वारा दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ किया जा रहा है.
मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष नारद प्रसाद,सचिव सुरेन्द्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार राम,सेवानिवृत शिक्षक सुरेश्वर प्रसाद, जलेन्द्र प्रसाद,बीरेन्द्र प्रसाद,अमृत साव,अमरीका साव,जयराम प्रसाद,राम प्रसाद मिस्त्री,गोविंदर विश्वकर्मा, बिरझन बैठा व रामसुंदर राम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

No comments:

Post a Comment