रविन्द्र पांडेय के मौत पर कांडी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख प्रकट किया,


रविन्द्र पांडेय के मौत पर कांडी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख प्रकट किया,



मृत आत्मा की शांति के लिए रखा दो मिनट का मौन

फोटो: शोकसभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता

कांडी: कांडी भाजपा प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र पांडेय के आकस्मिक निधन पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. विदित हो कि रविंद्र पांडेय की मौत बुधवार को उनके  आवास पर हो गई थी. बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के रविंद्र पांडेय शुरू से ही भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते थे. और वे एक प्रसिद्ध एलआईसी एजेंट भी थे.भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांडी भाजपा कार्यालय में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया.मौके पर कांडी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे,मझिआंव प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी, गोपाल सोनी,प्रमोद दुबे,मिथिलेश कुमार चौबे, राजू चंद्रवंशी, प्रदीप दुबे, राजेंद्र पांडेय, शशी रंजन दुबे, अविनाश तिवारी, रामेश्वर तिवारी, सचिता दुबे,लखन प्रसाद, विनोद प्रसाद,अनिल सोनी व संजय कमलापुरी सहित कई लोग उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment