सगमा : प्रखंड अंतर्गत बीरबल गांव में स्थित देवी धाम के प्रांगण में गुरुवार को पतंजलि योग पीठ हरिद्वार एवं योग प्रचारक प्रकल्प के तत्वाधान में प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित की गई।अखिलेश आर्य ने प्रतिदिन योग कक्षा चला चला रहे चंद्रमणि यादव एवं आनंद कुमार को संयुक्त रूप ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सह राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी ने कहा कि योग हर मनुष्य के जीवनसाथी के रूप में है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन नियमानुसार योग करें और निरोग रहे, शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा किसी प्रकार की बीमारी नहीं होगी। श्री तिवारी ने कहा कि योग करने से ही हर बीमारियों का इलाज का संभव है। राज्य निरीक्षक गोपाल जी ने कहा कि स्वामी रामदेव महाराज के द्वारा बेहतर योग कक्षा चला रहे योग शिक्षकों को हमेशा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि योग करने से ही किसी प्रकार के मानसिक तनाव हो या अन्य किसी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव महाराज जी का मुख्य उद्देश्य हर गांव को योग और आयुर्वेद का प्रशिक्षण देकर स्वस्थ एवं निरोग बनाना, प्रत्येक गांव को समृद्ध शाली राष्ट्र का निर्माण करना है । वहीं नागेंद्र तिवारी ने कहा कि योग करने से ही हर बीमारी का निदान है प्रतिदिन गांव सार्वजनिक स्थानों पर योग शिक्षकों द्वारा योग कक्षा चलाये जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन योग कक्षा में शामिल होकर अपने शरीर को स्वस्थ बनाए ताकि आने वाला समय में किसी भी प्रकार की बीमारियों से ग्रसित नही हो। इस अवसर पर जिला युवा भारत के प्र��

No comments:
Post a Comment