अनियमित बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की मांग

सगमा : प्रखंड मुख्यालय के मकरी, बैलिया, बीरबल, पुतुर गांव के बिजली कनेक्शन धारियों ने सोमवार को बिजली विभाग के सहायक अभियंता से मिलकर उन्हें संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर अनियमित बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। सहायक अभियंता को दिये गये आवेदन में कनेक्शन धारियों ने उल्लेख किया है कि विगत तीन माह से सगमा प्रखंड में अनियमित बिजली आपूर्ति के बाधित हैं जिसके कारण सभी किसानों को तथा ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में ज्यादातर किसान बिजली पर भी निर्भर हैं। अनियमित बिजली मिलने के कारण धान, मक्का समेत कई फसल बर्बाद हो चुके हैं किसी तरह किसानों ने कुछ बचाया भी है तो वह बिजली नहीं मिलने के कारण सूख रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 48 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति में बदलाव नहीं हुई तो एनएच 75 जाम कर विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आवेदन देने वाले में संतोष कुमार कुशवाहा, आबिद अंसारी, रमेश कुशवाहा, रघुराज मेहता, राजेंद्र पाल, महेंद्र कुशवाहा, राजेश्वर विश्वकर्मा, बिगन कुशवाहा, दिनेश गुप्ता, सुमित सौरव, आनंद कुमार गुप्ता, बसंत प्रसाद, अभिमन्यु पाल, उदय सिंह कुशवाहा, विनोद विचार, संतोष भारती, संत कुमार चौबे समेत कई लोगों का नाम शामिल है।

No comments:

Post a Comment