जानकारी अनुसार रामलगन राम को पिछले वर्ष 2016-017 में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत अवाश उपलब्ध कराया गया था लेकिन अवाश की राशि का भुगतान नहीं होने के कारण पिछले तीन वर्षों से आवास अधूरा पड़ा हुआ है यहां बतादे कि प्रधानमंत्री आवास के लाभुक रामलगन राम का खंडहर नुमा घर बीते सावन माह में भारी बारिश में ध्वस्त हो जाने के कारण रामलगन अपने परिजनों के साथ दुसरो के मकान में रहने को विवश हैं भुतभोगी राम लगन राम ने बताया कि मुझे 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अवाश मिला था जिसमे दो क़िस्त की राशि से डोर लेबल तक आवास निर्माण हो चुका है तीसरे क़िस्त के लिए लगातार पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूँ मगर अभी तक पैसे का भुगतान नही हों सका। उन्होंने बताया कि जिस मकान में हम लोग रहते थे वह भी मकान बीते सावन माह के तेज बारिश से पूरी तरह गिर जाने के कारण अपने बगल के मकान में रहने को विवश है।
पक्ष- रामलगन राम के दो क़िस्त का भुगतान हो चुका है लेकिन तीसरा क़िस्त का पैसा ऑनलाइन चेक पर दिखाई दे रहा है कि लाभुक के खाते में पैसा पहुंच चुका लेकिन खाता में पैसा नही पहुँचा है। इसकी सूचना पूर्व में ही जिला को दिया गया है


No comments:
Post a Comment