लौहपुरुष की जीवनी पर आधारित प्रश्नो के उत्तर में स्कूल में लड़कियों ने दिखायी प्रतिभा
फ़ोटो-
विश्रामपुर- प्रखंड अंतर्गत आदर्श पंचायत भंडार स्थित कन्या ऊंच विद्यालय में एकता दिवस पर लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर आधारित प्रश्नों के जवाब प्रश्नोत्तरी के जरिये छात्राओं ने दिये।सुचना प्रसारण विभाग के लोक संपर्क व संचार ब्यूरो के सौजन्य से आयोजित इस प्रश्नोत्तरी परिचर्चा में दर्जनाधिक लड़कियों ने अपने सटीक जवाब से मंचासीन अतिथि व कार्यक्रम आयोजक को खूब प्रभावित किया।बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार चौबे व विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित बरिष्ठ समाजसेवी व शिक्षाविद अशोक कुमार पांडेय ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ उन्हें सरदार पटेल की जीवनी से सीख़ लेकर साहसी व पराक्रमी बनने की नसीहत दी।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक प्रमुख व सेवानिबृत प्रधनाध्यापक रामचन्द्र दूबे व विद्यालय शिक्षक परिवार ने लौह पुरुष के जीवन को प्रेरक व अनुकरणीय बताया।


No comments:
Post a Comment