-प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड के गम्हरिया पंचायत में संचालित मीड डे मील ,प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, समतलीकरण योजना सहित कई योजनाओं का निरिक्षण किया


रमना 
-फोटो -प्रखंड के गम्हरिया पंचायत में विकास योजनाओं का निरिक्षण करते बीडीओ प्रवीण कुमार
-प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड के गम्हरिया पंचायत में संचालित मीड डे मील ,प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, समतलीकरण योजना सहित कई योजनाओं का निरिक्षण किया
|चना कला मध्य विद्यालय मे बन रहे मीड डे मील योजना का निरिक्षण करते हुए बीडीओ प्रवीण कुमार ने प्रधानाध्यापक व प्रबंधन समिति को गुणवत्ता पूर्ण मध्याह्न भोजन बनाने का निर्देश दिया |जबकि समतलीकरण योजना मे योजना से जुड़े बोर्ड नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मेठ और रोजगार सेवक को अविलंब बोर्ड लगाने का निर्देश दिया |साथ ही योजना स्थल पर मास्टर रौल, जौब कार्ड व फास्ट एंड बाक्स रखने का निर्देश दिया |समतलीकरण योजना मानक के विपरीत किए जाने पर कनिय अभियंता को योजना का नियमित जांच करते हुए मापी पुस्तिका संधारण करने का निर्देश दिया है |गरदा मे प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य का जायज़ा लेते हुए एक एक लाभार्थियो से मिल कर निर्माण कार्य में शिथिलता कारण जानते हुए बीपीओ को मनरेगा की मजदूरी खाता में डालने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में विभागीय स्तर पर किसी भी कार्य के लिए विलंब नहीं होने दिया जाएगा |लेकिन वैसे लाभूक जो प्रथम और द्वितीय किस्त की राशि लेने के बाद भी निर्माण कार्य में शिथिलता बरत रहे हैं वैसे लाभूको पर कार्रवाई प्रारंभ करते हुए राशि वापसी की प्रक्रिया शुरु किया जाएगा |जबकि शौचालय निर्माण का जायज़ा लेते हुए उन्होने मुखिया और जल सहिया को प्रतिदिन प्रवेक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन शौचालय निर्माण से संबंधित रिपोर्ट को समन्वयक के माध्यम से हमारे पास भेजे |उन्होने कहा कि निर्धारित समय पर पंचायत ओडीएफ नहीं होने के स्थिति में मुखिया और जल सहिया पर कार्रवाई होगी |मौके पर मनरेगा बीपीओ संतोष कुमार, पीएम आवास समन्वयक रुबी कुमारी, मुखिया शारदा देवी, पंचायत सेवक बिजय कुमार, रोजगार सेवक उदय राम सहित कई लोग उपस्थित थे |

No comments:

Post a Comment