गढ़वा: सुरजीत सिंह मेमोरियल गढ़वा जिला क्रिकेट लीग 1 नवंबर से खेला जाएगा लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ी एवं टीम 30 अक्टूबर तक निबंधन करा सकते हैं | जानकारी गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह ने दी |
संजय सिंह ने बताया कि क्रिकेट लीग दो ग्रुप में आयोजित किया गया है 1 नवंबर से जूनियर क्रिकेट शुरू किया जाएगा जबकि सीनियर ग्रुप का मैच 20 नवंबर से खेला जाएगा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने हाल का फोटो और आधार के साथ निबंधन करा सकते हैं उन्होंने बताया कि लीग के आधार पर बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर ट्रायल शिविर का आयोजन किया जाएगा | ट्रायल शिविर के आधार पर गढ़वा जिला टीम का चयन किया जाएगा | संजय सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक टीम गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सह सचिव पंकज चौधरी एवं मोबाइल नंबर 97 0 92 73 499 पर संपर्क कर निबंधन करा सकते हैं | इस मौके पर के सचिव अनंत सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, सह सचिव पंकज चौधरी एवं परवीन उपस्थित थे |
गढ़वा जिला क्रिकेट लीग एक से
प्रकाशित तिथि -
October 27, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment