आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आयोग आमन्त्रण पत्र सभी को मिलेगा -डॉ ईश्वर सागर



विश्रामपुर-पाण्डु प्रखंड के पंचायत सचिवालय में सोमवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन  आयोग योजना के तहत आमंत्रण पत्र का वितरण का उद्धघाटन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकारनी समिति के डॉ ईश्वर सागर चंद्रबंशी,बिशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। आमंत्रण पत्र का उद्धघाटन सह वितरण समरोह की अध्यक्षता पाण्डु बीडीओ जीतराम मुर्मू व संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने किया।श्री चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आयोग योजना का लाभ सभी आम आवाम को मिले।एव इसका लाभ सभी जरुरत मंद लोगों को मिलने से किसी भी हालत में गरीब की मौत  इलाज के अभाव में नही होगा।सभी को पाँच लाख का बीमा मिलने से ग्रामवासियो में ख़ुशी का मौहाल था। स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि रामचंद्र यादव ग्राम वासियों को हर्ष भरते हुए कहा कि इस तरह के योजना विश्व का सबसे पहला भारत में लागू किया गया है। अब कोई नहीं बीमारी से लाचार रहेगा। उसका इलाज बिल्कुल फ्री होगा। इस मौके पर पांडू प्रमुख सरोजा देवी, विधायक प्रतिनिधि विफन यादव ,मुखिया सिंटू सिंह ,भूषण सिंह ,चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय सिंह, बीपीएम पंकज कुमार पांडे सहित सहिया साथी ,बीटीटी एव ग्राम वासियों के बीच बितरण किया गया ।

No comments:

Post a Comment