डंडई प्रखंड स्थित पाराडाइज पब्लिक स्कूल में उप स्वास्थ्य केंद्र की ओर से निशुल्क खसरा व रूवैला का टीका लगाया गया ANM किरण कुमारी व सहिया रेशमा देवी ने इसके पहले प्राचार्य आरके विश्वकर्मा व उप प्राचार्य बीके भारती के उपस्थिति में सभा का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी कई बातों को बताते हुए कहा कि रूवैला को जर्मन खसरा के नाम से जाना जाता है | यह बीमारी रूबैल्ला वायरस के कारण होती है| या संक्रमित व्यक्ति की वाक और ग्रसनी से स्रावित की बूंदों से या फिर सीधे रोगी व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है| उक्त लोगों ने रूवैला के लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवजात बच्चों में बुखार, सिरदर्द ,संक्रमण चकत्ते और कान के पीछे या गर्दन की लसीका ग्रंथियों में वृद्धि होना पाया जाता है और इसके अन्य लक्षण भी हैं | सरकार ने इन बीमारियों को जड़ से निजात के लिए निशुल्क खसरा व रूवैला के टीकाकरण कि अभियान चलाया |जिसके तहत टीका 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को दी जा रही है | सभा के आयोजन के बाद ANM किरण कुमारी सहिया रेशमा कुमारी के द्वारा उक्त विद्यालय के 265 बच्चों को खसरा व रूवैला का टीका लगाया गया| इस दौरान W.H.O संजय कुमार रजक ,विद्यालय के चेयरमैन सिकंदर प्रजापति,राहुल कुमार सिंह शिक्षिका गुंजा कुमारी, सुमन कुमारी ,पानपति कुमारी ,अन्नपूर्णा कुमारी ,अखिलेश पासवान सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
प्रकाशित तिथि -
October 01, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment