कोयल नदी में डूबकर 13वर्षीय छात्र की मौत



कोयल नदी में डूबकर 13वर्षीय छात्र की मौत

मझिआंव:थाना क्षेत्र के खरसोता गांव में स्थित कोयल नदी में डूबकर जीएस पब्लिक स्कूल के कक्षा चार के छात्र सुजीत कुमार साव 13वर्ष की मौत हो गई. घटना के बाद सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विनय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेज दिया.प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक छात्र सुजीत कुमार (पिता बिनोद प्रसाद साव,ग्राम तरके, थाना मेराल) अपने नाना राजेस्वर साव के घर पर ही रहकर पढ़ता था.और रविवार को शुबह में नदी में मग लेकर अपने आठ वर्षीय चचेरे मामा मनीष कुमार के साथ कोयल नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान उसका मग पानी में गिर गया. उसने जैसे ही मग लेने के लिए हाथ बढ़ाया ,वह गहरे पानी में फिसल गया, और तैरने नही आने के कारण डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई.उसकी मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और मृतक के घर पर पर शोक संवेदना प्रकट करने वाले लोगों का पूरे दिन तांता लगा रहा. जबकि घरवालों का रो रोकर बेहाल हो रहे हैं.

No comments:

Post a Comment