कांडी - प्रखंड के ढबरीया गांव के लोग पिछले एक महिना से अन्धेरे में रहने को बिवष है।गुरुवार को बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणो ने पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद का घेराव किये। ग्रामीणो ने विभाग पर आरोप लगाते हुए मुखिया से कहा की पिछले एक महिना से गांव मे लगा ट्रान्सफार्मर खराब पड़ा है।जिसकी सुधि लेने वाला कोई नही है।हम लोगो ने इसकी शिकायत विभाग को कई बार किया।लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही किया गया।लाचार होकर हम लोगों को मुखिया का घेराव करना पड़ा। सरकार बड़ा-बड़ा दावा करती है की प्रदेश के कोई भी गांव व टोला बिजली से बंचित नही होगा।लेकिन यहां तो खराब पड़े ट्रान्सफार्मर को ठीक करने के लिए कोई तैयार नही है।आखिर किसके दम पर सरकार दावा करती है।यहां तो कदम -कदम पर समस्याएं नजर आ रही है।ग्रामीणो ने आरोप लगाते हुए कहा की ढबरीया गांव में एक वर्ष पुर्व राजीव गांधी ग्रामीण विधुतीकरण योजना के तहत उक्त ट्रान्सफार्मर लगाया गया था।वर्तमान में प्रधानमंत्री कि महत्वपूर्ण सौभाग्य योजना के तहत एक वर्ष पुर्व लगाये गये ट्रान्सफार्मर से ही सभी घरो को बिजली का कनेक्शन कर दिया गया।जो लोड नही लेने के कारण खराब हो गया।
मुखिया का घेराव करने वालों में आशिक हुसैन,नूर आलम , इमाम अन्सारी ,रामचंद्र चौधरी , इसलाम अंसारी,एनुल अंसारी,परवेज आलम , जुबराईल अंसारी,प्रमोद कुमार , अतीक अंसारी, अनिस अंसारी, रफिक अंसारी, ग्यासुद्दीन,मौस्तकीम अंसारी,महताब आलम , विनोद चौधरी व अशोक कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
इस विषय मे मुखिया विनोद प्रसाद ने कहा की अगर जल्द बिजली विभाग ढबरीया गांव में एक महिना से बंद पड़े बिजली को ठीक नही करती है तो लाचार होकर ग्रामीणो के साथ आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे।


No comments:
Post a Comment