कांडी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामलला दुबे ने प्रखंड बीपीओ सोनू कुमार को कई कड़ा निर्देश दिए



कांडी: कांडी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामलला दुबे ने प्रखंड बीपीओ सोनू कुमार को कई कड़ा निर्देश दिए
. श्री दुबे ने बीपीओ से कहा कि मनरेगा को ठेकेदारी में ना बदलें, मनरेगा एक कानून है उसे कानून ही रहने दें. कहा कि मनरेगा का सारा कार्य रोजगार सेवक को ही फील्ड में करना है. अतः फील्ड में रोजगार सेवक ही स्थल जांच करते हुए उससे संबंधित कागजात व जानकारी  प्रखंड कार्यालय तक लाएं.अक्सर देखा जाता है कि रोजगार सेवक घुमते रहते हैं और मेठ या लाभुक अपना रेकड़ या फाइल लेकर पंचायत मुख्यालय से प्रखंड कार्यालय तक चक्कर काटते रहते हैं. बेवजह मनरेगा द्वारा संचालित योजनाओं के मेठ व लाभुक प्रखंड कार्यालय में घूमते रहते हैं. श्री दुबे ने कहा कि जानकारी मिली है कि जो कार्य समाप्त नहीं हुआ है उसका पेमेंट किया जा रहा है,तथा जो कार्य समाप्त हो चुके हैं उन्हें लटका दिया गया है.जिन लाभुकों द्वारा प्रखंड कार्यालय  का चक्कर लगाया जाता है उनके आधे-अधुरे काम पर भी पेमेंट कर दिया जाता है लेकिन जिन लाभुकों का संपर्क प्रखंड कार्यालय तक नहीं होता है ,काम पुरा होने पर भी उनका पेमेंट लटका रहता है.  ऐसे लोगो  से बचें व स्थल निरीक्षण के बाद ही किसी भी योजना में पेमेंट करें.

No comments:

Post a Comment