रेहला पुलिस का अवैध शराब चुलाई -बिक्री पर चला बड़ा अभियान


विश्रामपुर- रेहला थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब चुलाई व बिक्री के विरुद्ध एकबार फिर बड़ा छापेमारी अभियान शनिवार देर शाम में शुरू किया।इसके तहत नप के सबसे बड़ा कस्बा रेहला के चिंहित कई ठिकाने पर एक साथ छापेमारी कर कई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया।जबकि दर्जनभर प्लास्टिक ड्रम में रखा जावा महुआ व तैयार देशी शराब को फ़ेंक कर नष्ट कर दिया गया।इसके अलावा संवेदनशील सिगसिगी पंचायत मुख्यालय क्षेत्र में कई ठिकाने पर भी छापेमारी की गयी।इसमें तैयार शराब व जावा महुआ को बरामद कर नष्ट
किया गया।नप के आखरी छोर पर स्थित भोलाटांड व रक्सह व सबौना के टोले पर साँझ ढलने के बाद चली महुआ शराब के संदिग्ध ठिकाने में छापेमारी में भी कई भट्ठियां को तोड़ दिया गया।साथ ही जावा महुआ व शराब बनाने के बर्तन को  क्षतिग्रस्त कर दिया गया ।पूरी कारवाई का कमान थाना प्रभारी नूतन मोदी कर रही थी।इनके साथ सअनि मनोज कुमार सहित दर्जनभर पुलिसबल के साथ सहायक पुलिस के आरक्षी भी शामिल थे।पुलिस के मुताबिक अवैध शराब पर लगाम कसने का अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment