अध्यक्ष ने किया गाईडवाल का शिलान्यास


मझिआंव:नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने वार्ड नं 11स्थित बिरबंधा गांव में प्रभु चौधरी के घर से देवी धाम होते तीनमुहांन तक 8.97लाख रुपए की लागत से बनने वाले गाईडवाल निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया.इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ने स्थल पर उपस्थित संवेदक से कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया और  कहा कि सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे हैं.इसमे आम लोगों के सुझाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इन्होंने कहा कि गाइड बनने से अब मिट्टी का कटाव रुकेगा.अध्यक्ष ने कहा कि आप किसी जाति वर्ग के हों,जब भी आप लोगों को मेरी आवस्यकता होगी,आप सबों के कार्य के लिये हमेशा आपके साथ हूँ.मौके पर वार्ड पार्षद विमला देवी राकेश श्रीवास्तव एवं सिटी मैनेजर सहित कई लोग उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment