रंका(रंका गढ़वा) अपने 17 सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड विकास मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना के माध्यम से राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड स्तर के सभी समस्याओं का तत्काल निदान करने एवं बाकी को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया । धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड विकास मोर्चा नेता सूरज कुमार गुप्ता एवं दिलीप सिंह नामधारी ने कहा कि झारखंड की भाजपा नीत सरकार की दमनकारी एवं जन विरोधी नीतियों के वजह से जनता कराह रही है जिन उद्देश्यों को लेकर राज्य का गठन हुआ था वह सपना चकनाचूर हो गया है राज्य में आपातकाल जैसी स्थिति है यहां जनता के हित की बात करने एवं आंदोलन करने वालों पर झूठा मुकदमा कर जेल में डालने की व्यवस्था बनाई गई है झारखंड सरकार ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी है पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार बढ़ोतरी किए जाने से मध्यम वर्ग के लोगों का महंगाई से कमर टूट रहा है किसान कर्ज के दबाव में जान देने को मजबूर हैं महिला सुरक्षा पर भी सरकार गंभीर नहीं है महिलाओं के साथ आए दिन दुराचार एवं दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है रघुवर सरकार की विधि व्यवस्था सिर्फ बड़े अधिकारियों तक सिमट कर रह गया है राज्य में युवा नीति के अभाव में नौजवान रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं जहां उन्हें अक्सर काम एवं मजदूरी के क्रम में जान से हाथ धोना पड़ रहा है कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपे गए मांग पत्र मे मुख्य रूप से किसानों का केसीसी लोन माफ करने ,प्रखंड की भूमि का रजिस्टर 2 ऑनलाइन करने किसानों से खरीदी गई धान की कीमत का भुगतान अभिलंब करने बिजली की व्यवस्था सुधारने राशन कार्ड से छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ने किरासन तेल का कीमत ₹15 प्रति लीटर किए जाने छूटे हुए विकलागों एवं दिव्यांगों का पेंशन दिए जाने पारा शिक्षक एवं मनरेगा कर्मियों की नौकरी स्थाई करने शौचालय निर्माण की राशि ₹12हजार से बढ़ाकर ₹50हजार किए जाने मनरेगा योजना का सामाजिक अंकेक्षण में अंकेक्षण दल के द्वारा आर्थिक दोहन एवं शोषण बंद किए जाने मुख्यमंत्री कन्यादान की राशि 30हजार से बढ़ाकर 50हजार किए जाने संबंधी मांगे शामिल थी मौके पर हाजी संजर नवाज महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना प्रकाश चंदा देवी अजय चंद्रवंशी मोहम्मद निसार प्रेमचंद साह रामलाल भूईहर महेंद्र भुईहर अरुण कुमार चंद्रवंशी चिंतामणि कश्यप रामवृक्ष सिंह संजय प्रसाद गुप्ता समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे
एक दिवसीय धरना
प्रकाशित तिथि -
September 18, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment