कमलेश्वर नारायण की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक थाना में आयोजित की


वंशीधर नगर: मुस्लिमों का पर्व मुहर्रम के दौरान शांति, भाईचारा व विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण  की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक थाना में आयोजित की
गई। एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने गणमान्य व जनप्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखे। आपसी सामाजिक सौहार्द कायम रखने, कर्बला में निर्धारित समय पर प्रवेश करने सहित शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखनी है। एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कहा कि सभी प्रतिनिधियों से अपील है कि संबंधित क्षेत्र में शांतिपूर्वक मुहर्रम मनाएं।  कोई असामाजिक तत्व के लोग माहौल में अशांति या हुड़दंग मचाने का प्रयास करे तो नगर उंटारी पुलिस को सूचना दें।सभी करबला मैदान में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। किसी भी प्रकार घटना होने पर अविलंब प्रशासन को सूचित करना है। मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इस पर बैठक में लोगों ने कई सुझाव दिए। बैठक में लोगों ने शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, पुलिस गश्ती करने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने सहित कई सुझाव दिए। वहीं थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों सहित शराब आदि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही यह भी कहा कि पुलिस आपके उम्मीदों पर खड़ा उतरेगी। मौके पर इंस्पेक्टर एस एन सिंह सीओ अरुणिमा एक्का प्रमुख रविन्द्र पासवान प्रशिक्षु दरोगा जाहिद अंसारी सदर कलाम खान सलाहूदिन खान भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव मुखिया पंकज प्रताप देव संगीता श्रीवास्तव उषा देवी मुश्ताक अहमद शेख राकेश चौबे उर्फ चौबे कांग्रेस नेता शैलेश चौबे नसमो नेता विभूति भूषण चौबे आप नेता मंटू पांडेय हजारी प्रसाद महमुद आलम फिरदौस आलम प्रो महमुद आलम डॉ ताहिर अंसारी गुलाम रसूल सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment