गढ़वा: दिनांक 16/09/2018 को कमलापुरी एंड कंपनी (चार्टर्ड अकाउंटेंट) फर्म का उद्घघाटन C.A.Dinesh Kamlapuri जो कि गढ़वा के निवासी हैं के माता जी कुँवर मालती देवी के कर कमलों द्वारा किया गया। सी.ए. दिनेश कमलापुरी गढ़वा शहर के माननीय शहरी स्व. रघुवीर प्रसाद कमलापुरी जी के सुपुत्र हैं जिन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली में रहकर प्राप्त की।
उक्त उद्घघाटन समारोह मे C.A.Dinesh kamlapuri के परिवार के सभी सदस्य एवं गढ़वा शहर के गणमान्य शहरीगण उपस्थित थे। उक्त समारोह में Nutan TV के निदेशक नवनीत शुक्ला जी अपने दोस्तों के साथ (जिनमें शामिल हैं:- LIC से जुड़े श्री अनिल कुमार, संदीप कुमार, बिरेंद्र कुमार एवं अन्य ) बधाई देने पहुँचे। समारोह के अवसर पर गढ़वा के अग्रणी बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक श्री मुन्ना प्रसाद जी ने बधाई देने पहुँचे एवं समारोह में उपस्थित लोगों के बीच C.A.Dinesh Kamlapuri के ज्ञान एवं कौशल की सराहना की। न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान दिनेश कमलापुरी जी द्वारा बताया गया कि शहर के लोगों को कराधान से अवगत होने की जरूरत है, साथ ही उन्होंने बताया कि आयकर रिटर्न दाखिल करवाने लोगों की संख्या शहर मे काफी है साथ ही यहाँ टैक्स प्रोफेसनल भी पर्याप्त है। अत: करदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी हो तो वे उचित सलाह अवश्य लें साथ ही नियोजित तरीके से कार्य करें ताकि किसी प्रकार की आनेवाली परेशानी से बचा जा सके।
सी.ए.दिनेश कमलापुरी जी ने यह भी बताया कि करदाताओं को कराधान के नियमों की जानकारी नहीं होती इसलिए हम टैक्स प्रोफेशनल का यह दायित्व है कि हम उन्हें सही समय पर उचित सलाह दें। उन्होंने समारोह मे उपस्थित लोगों के साथ साथ गढ़वा के लोगों का उद्घघाटन समारोह के मौके पर बहुत बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।
कमलापुरी एंड कंपनी (चार्टर्ड अकाउंटेंट) फर्म का उद्घघाटन
प्रकाशित तिथि -
September 18, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment