बरडीहा प्रखंड के ओबरा हाई स्कूल के मैदान में जय किसान फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटनकिसान संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पुष्प रंजन व भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र नाथ दूबे जी ने संयुक्त रूप से फुटबॉल को कीक मार कर किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र नाथ दूबे ने कहा की युवा ही देश के भविष्य हैं, इन्हें अपने प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाने का अच्छा अवसर मिला हैं। पुष्प रंजन ने कहा की युवाओ का जीतना पसीना बहेगा उतना ही उनमे निखार आएगा। खेल का आयोजन खिलाड़ियों के निखार के लिए ही होता है।
मैच जतरोबंजारी, बरडीहा तथा तलसबरीया, मझिआँव के बीच खेला गया । जिसमे जतरोबंजारी, बरडीहा की टीम 2 - 1 गोल से विजयी हुई। मैन अॉफ द मैच कुदुम अंसारी को दिया गया, जब की मैच के मुख्य निर्णायक भूमिका में करण उराँव, शंकर मेहता तथा इंद्रदेव ठाकुर ने की । यह मैच किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वधान में किया जा रहा है जिसमें अध्यक्ष - योगेंद्र उराँव तथा सचिव - राम आशीष श्रीराम , दिनेश विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा , गुलाचंद मेहता , वीपीन बिहारी मेहता , शैलेंद्र मेहता का सराहनी सहयोग रहा।फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन
प्रकाशित तिथि -
September 13, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment