देशभक्ति को समर्पित कार्यक्रम में सैकड़ों नौजवानों ने दिया आवाम को पैगाम
हिंदुस्तान आजाद था,आजाद है और आजाद रहेगा
विश्रामपुर- प्रखंड अंतर्गत गुरहाकला पंचायत में दसवीं मुहर्रम पर आयोजित गोल -अखाड़ा आदि आर्यक्रम में अदभुत देशभक्ति का नजारा दिखा।इसमें पंचायत मुख्यालय व इसके अंतर्गत आनेवाले अल्पसंख्यक बाहुल्य घोघरा ,बुलबुलिया आदि गांव के नवजवानों ने अपने देशभक्ति की जज्बा से समां बांध दिया।मुख्यालय के मैदान में आयोजित गोल -अखाड़ा कार्यक्रम में हिन्दू -मुस्लिम परिवार एक साथ शामिल होकर मातम किया। आयोजन में सक्रिय सहयोगी स्थानीय निवासी भाजपा महिला मोर्चा की प्रखंड अध्य्क्ष डॉ सुनीता सिंह के साथ मंडल अध्य्क्ष कृष्णमुरारी सिंह,छोटन सिंह व श्यामनारायण राम आदि ने मुहर्रम इंतजामिया कमिटी के प्रमुख व सदर खलील हवारी सहित घोघरा के सदर व अन्य बुजुर्ग अल्पसंख्यक परिवार को सम्मानित किया।वही मुहर्रम कमिटी ने भी भाजपा नेत्री डॉ सुनीता सहित सभी भजपाई व इलाकाई हिन्दू परिवार के मानिंदों की पगड़ीपोशी कर सम्मानित किया।इस आयोजन की खासबात रही कि सैकड़ों इलाकाई अल्पसंख्यक परिवार के नौजवानों ने मुहर्रम के मातमी जुलुस में इस्लामिक झंडे के साथ तिरंगा झंडा लहराते नजर आये।वहीँ मातमी जुलूस में शामिल नौजवानों ने एक आवाज में हम एक हैं,एक थे और एक रहेंगें का सामूहिक संकल्प लिया


No comments:
Post a Comment