अमृता कुमारी की मौत संदिग्ध अवस्था में



कांडी :कांडी थाना क्षेत्र के रतनगढ़ गांव में सोमवार की रात रोहतास जिला के गोडारी थाना क्षेत्र के चिल्हा गांव निवासी पुरुषोत्तम सिंह की बीस वर्षीय पुत्री हुलस कुमारी उर्फ अमृता कुमारी की मौत संदिग्ध अवस्था
मे हो गई! पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मृतका के जीजा कांडी थाना छेत्र के रतनगढ़ निवासी ब्रजेश कुमार सिंह तथा मृत्का की बड़ी बहन सुमन देवी को पकडकर थाना ले आई है!
इस संबंध में मृतका के जीजा ने बताया कि वह बिना बताए जहर खा ली थी!मृतका कई वर्षों से अपने जीजा के यहाँ रहती थी!
घरवाले आनन फानन मे घर से दक्षिण एक पहाड़ी मे जला दिया!सूचना मिलने पर जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तबतक शव जल चुका था। समाचार लिखे जाने तक
थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह को लेकर पुनः घटना की जांच करने घटना स्थल पर कूच कर गए हैं।

No comments:

Post a Comment